सोहा अली खान बनेंगी इरफान की बीवी!
खबर आई है कि फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' के सीक्वल के लिए सोहा अली खान को साइन किया गया है। इस फिल्म में वो इरफान खान की वाइफ का रोल करेंगी। इस फिल्म को लेकर सोहा काफी खुश हैं उनका कहना है कि उन्होंने अब तक ऐसा रोल नहीं किया है।
वो इस फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में, सोहा अपनी बॉडी लैंग्वेज, लुक्स, ड्रेस और उनके रोल को लेकर काफी खुश हैं। क्योंकि बहुत कुछ उनकी मां शर्मिला टैगोर की फिल्म 'अनुपमा' पर ध्यान दिया जाएगा।
निर्देशक तिग्मांशु धुलिया का कहना है कि जी हां साहिब बीवी और गैंगस्टर 2 में सोहा को एड किया गया है। दरअसल हम इस सीक्वल को और खास बनाना चाहते हैं। इसलिए हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए कुछ और कैरेक्टर्स चाहिए होंगे।
पिछली फिल्म में जिमी शेरगिल, रणदीप हुड्डा और माही गिल ने काम किया था जो इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे। लेकिन सोहा और इरफान एक अलग ही कहल होंगे। सोहा का किरदार रहस्यात्मक होगा।


Click it and Unblock the Notifications











