..................... Soha Ali Khan glowa in baby bump post pic on social media - Hindi Filmibeat

ट्रेडिशनल अंदाज के साथ इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप..खूबसूरत

सोहा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

By Shweta

सोहा अली खान अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को ऐसा लगता है पूरी तरह से इंज्वॉय कर रही हैं। वो अक्सर वेकेशन या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आती हैं। सोहा अली खान भी भाभी करीना कपूर की तरह प्रेग्नेंसी के दौरान अपने अलग ही लुक में नजर आ रही हैं।

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक बार फिर अपनी तस्वीर पोस्ट की बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। पिंक सिल्क साड़ी में सोहा अली खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो साथ ही कुणाल खेमू भी बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। सोहा अली खान ने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा है It isn't a party without balloons 🎈!

soha-ali-khan-glows-in-baby-bump-post-pic-on-social-media

आपको बता दें कि सोहा अली खान इस दिसंबर तक मां बन सकती हैं। फिलहाल वो पूरा समय इस पीरियड को इंज्वॉय कर रही हैं। सोहा अली खान का स्टाइल स्टेटमेंट भी काफी हद तक करीना कपूर जैसा ही है। वो भी करीना की तरह प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया से नहीं बच रही हैं।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने मीडिया को खुद प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि हमें बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि सोहा और हम पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। ये हमारा पहला ज्वाइंट प्रोड्क्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X