सैफ अली खान पर हुए हमले पर बात करते हुए रो पड़ी बहन सोहा अली खान, बोलीं- इससे भी बुरा हो...

Soha Ali Khan On Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद फिलहाल उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच उनकी छोटी बहन सोहा अली खाने उनकी हालत को लेकर जानकारी दी है। सोहा अली खान बीते दिन इंदौर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान सोहा अली खान काफी खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही थी लेकिन भाई सैफ की हालत पर बात करते हुए उनका गला भर आया और आवाज भी रुआंसा हो गई। सोहा अली खान ने कहा, "हम लोग बहुत ज्यादा खुश हैं कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। खुशनसीब हैं और ग्रेटफुल भी कि कुछ इससे भी बहुत बुरा नहीं हुआ है। आप सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने भी भाई के लिए प्रे किया।"
इंदौर में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि बांद्रा की ताजा घटना ने मुंबई में रहने वाले कई लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मुंबई में इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो हर कोई स्थानीय जनता भी तनाव में आ जाती है। यह बॉलीवुड के बारे में नहीं है, यह हर किसी की सुरक्षा के बारे में है। हर किसी की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। और खासकर अगर एक आप्रवासी ऐसा कुछ करता है, तो हमें निश्चित रूप से अपनी भारतीय सीमाओं को सुरक्षित करना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है।"
दरअसल, सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हो गया था। घर में एक घुसपैठिया आ गया था, जिसने चाकू से सैफ पर वार किया। इस दौरान सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा भी फंस गया था। 6 घंटे चली सर्जरी के बाद जो डॉक्टर्स ने निकाल दिया था, अब सैफ ठीक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे सोमवार तक घर लौट सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











