हास्य भूमिकाओं में उतरीं सोहा

उमेश शुक्ला द्धारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में कुनाल खेमू, सोनू सूद, जाएद खान, परेश रावल और जॉनी लीवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है।
हालांकि उनकी पिछली आई फिल्में दिल कबड्डी और शादी नम्बर 1 हास्य फिल्में थी लेकिन उनका रोल गंभीर किस्म का था। अब युटीवी मोशन पिक्चरस के तहत ढूंढते रह जाओगे में हास्य करने का मौका मिल रहा है।
हास्य की दुनियां में कदम रखने पर सोहा ने बताया कि किसी को रूलाना आसान है लेकिन हंसाना बहुत मुश्किल है। किसी भी हास्य दृश्य के लिए आपको संवाद बोलने और चेहरे के हाव भाव में उचित संतुलन बनाने की जरूरत होती है दूसरा दर्शको के साथ मुखातिब होना भी जरूरी होता है।
अब देखना है कि सोहा अपने अभिनय से लोगो को हंसा पाने में कामयाब हो पाती है कि नही।


Click it and Unblock the Notifications











