योगा करते हुए इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप..तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
एक्ट्रेस सोहा अली खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। वो अक्सर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना की तरह उन्हें भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो योगा करते हुए बेबी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
[शाहरुख सलमान सब FLOP..बस 10 दिन..फिर अजय देवगन का होगा धमाका ! ]
कुछ दिनों पहले हुए गोदभराई की रश्म में सोहा अली खान के साथ करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी नजर आई थीं तो वही लिटिल तैमूर इस फंक्शन के खास अतिथि थे। सोहा अली खान की आप भी देखिए ये तस्वीर।

सोहा अली खान कुछ दिनों पहले अपने भाई सैफ अली खान के जन्मदिन पर भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। तब उनकी ट्विनिंग सारा अली खान और इब्राहिम खान के साथ देखने लायक थी। सोहा अली खान ने कभी भी अपनी प्रेग्नेंसी की बात नहीं छिपाई बल्कि ऑफिशियली सबको बताया था।
Recommended Video

बहरहाल ये तो सोहा अली खान ने कभी नहीं बताया कि वो बेबी कब डिलिवर करने वाली हैं लेकिन इतना जरूर है कि उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो जल्द ही अपने बेबी की भी तस्वीरें शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications