शाही खानदान की कहे जाने से चिढ़ गईं सोहा अली
मुम्बई। जिस पटौदी खानदान ने मध्य प्रदेश को एक नया मुकाम दिया। जो शाही खानदान भारत की पहचान बना, उसी वंशज सोहा अली खान तब चिढ़ जाती हैं, जब उन्हें कोई शाही खानदान का कह देता है। हाल ही में फिल्म 'साहब बीवी और गैंग्स्टर रिटर्न्स' के प्रचार के दौरान अपने ही निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से चिढ़ गईं।
तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि उन्होंन फिल्म में एक राजकुमारी की भूमिका के लिए सोहा अली खान का चुनाव किया क्योंकि वह हर प्रकार से एक शाही व्यक्तित्व की मल्लिका हैं। सोहा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हां मैं सोते वक्त भी शाही कपड़े पहनती हूं। यह सही है, जब भी कोई मुझसे यह पूछता है कि मैं राजकुमारी का किरदार इतनी सहजता से इसलिए निभा पाई क्यूंकि मैं शाही खानदान से हूं, तो मैं इसी तरह जवाब देती हूं।"
सो हा ने कहा कहा, "मैं अपनी पहचान को स्वीकार करती हूं। मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं वह सौभाग्य की बात है। इसी वजह से फिल्म में एक राजकुमारी के किरदार के लिए तिग्मांशु धूलिया के दिमाग में मेरा नाम आया होगा।"
सोहा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। सत्तर के दशक में भारत सरकार द्वारा नवाबों की पदवी समाप्त करने से पहले पटौदी भोपाल के नवाब हुआ करते थे।


Click it and Unblock the Notifications












