नहीं सह सकीं छेड़छाड़ जम कर रोईं सोहा
मुंबई। सरेआम सड़क पर चार गुंड़ों ने सोहा को इस कदर पकड़ के रखा कि वो खुद को छुड़ा तक नहीं पाईं। उन गुंडो ने सोहा के कपड़े फाड़ कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और साथ ही उन्हें उनके साथ बद्तमीजी की। सोहा रोती रही मदद के लिए लोगों को पुकारती रहीं लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। आखिरकार उन लोगों द्वारा बुरी तरह से घायल कर देने और छोड़ देने के बाद सोहा रोती हुई सड़क पर बैठी रहीं अपने फटे हुए कपड़ों से दिखते अपने घायल शरीर को छिपाते हुए।
यह हकीकत नहीं बल्कि सोहा अली खान की अगली फिल्म 'चारफुटिया छोकरे' का एक दृष्य है लेकिन सोहा की आंखों से बहते आंसू असली हैं। सोहा इस फिल्म में एक एनआरआई की भूमिका निभा रही हैं जो गरीब बच्चों को पढ़ाती हैं। यह फिल्म मुख्य रुप से मानव तस्करी पर आधारित है। फिल्म में सोहा एक दृष्य करती हैं जिसमें कुछ गुंड़े सोहा को पकड़कर उनके साथ छेड़छाड़ और बद्तमीजी करते हैं और उनके कपड़े फाड़कर उन्हें घायल कर देते हैं।
इस दृष्य को फिल्माते हुए सोहा इस दृष्य से खुद को इतना जुड़ा हुआ महसूस करने लगीं कि सीन खत्म हो जाने के बाद वो सेट पर ही जोर जोर से रोने लगीं। फिल्म के निर्देशक रमजान ने कहा "सीन करते समय सोहा इतनी बुरी तरह घायल हो गई थीं कि उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट देनी पड़ी।"
साथ ही फिल्म के निर्माता विभा दत्ता ने सोहा की प्रशंसा करते हुए कहा "एक प्रोफेशनल के तौर पर सोहा ने फिल्म के इस दृष्य के महत्व को समझते हुए इसे करने के लिए तुरंत ही तैयार हो गईं और बहुत ही खूबी के साथ इसे शूट किया।"
सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार सोहा ने इस दृष्य को फिल्माने से पहले निर्देशक ने कहा था कि इसे बंद दरवाजों में शूट किया जाए। और सीन के खत्म होते ही सोहा खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











