एक साथ नजर आया पूरा पटौदी परिवार..मौका भी था खास..PICS
Recommended Video

अक्सर ऐसा मौका कम आता है कि पूरा पटौदी परिवार एक साथ नजर आए। कल लेकिन ऐसा ही हुआ। सोहा अली खान की बुक लॉन्च इवेंट में पूरा पटौदी परिवार एक साथ नजर आया और सभी देखने में काफी अच्छे लग रहे थे। खासकर करीना कपूर इस इवेंट में काफी बोल्ड अंदाज में पहुंची।
सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, शर्मिला टैगोर और उनकी बहन सबा इवेंट में शामिल हुईं।आपको बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोहा अली खान के The perils of being moderately famous नाम की किताब लिखी है।

इस इवेंट में सोहा अली खान के खास दोस्त भी शामिल हुए लेकिन इवेंट में किसी की नजरें करीना कपूर के ऊपर से हट ही नहीं रही थी। खासकर सैफ और करीना साथ में काफी अच्छे लग रहे थे और पूरा पटौदी परिवार सोहा की इस उपलब्धि से बेहद खुश नजर आ रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पटौदी परिवार की साथ में कुछ तस्वीरें जो वाकई काफी खूबसूरत है।


Click it and Unblock the Notifications