सोहा-कुणाल को फैंस ने दी शुभकामनाएं- कहा वाइन जैसा हो आपका प्यार
मस्ताना मोहम्मद ने सोहा के इस ट्वीट के जवाब में बहुत ही प्यारा सा मैसेज किया है। मस्ताना ने लिखा है- "सोहा अली खान और कुणाल दोनों को ही ढ़ेर सारी शुभमकामनाएं। भगवान करे कि आपका प्यार वक्त के साथ और गहरा और स्पेशल हो ता जाए जैसे कि वाइन।"
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोहा की करीबी दोस्त नेहा धूपिया ने ट्वीट किया- "वाह, ये तो अभी तक की सबसे बड़ी और बेहतरीन खबर है। सोहा और कुणाल दोनों को ढे़र सारी शुभकामनाएं। अब जल्दी से दोनों वापस इंडिया आ जाओ। कुणाल तुम बहुत लकी हो कि सोहा जैसी लड़की तुम्हें मिली है।"
प्रथमेश चानेकर ने ट्वीट किया "सोहा अली खान, इस रिश्ते को यहां तक पहुंचान में आप दोनों को लेकर लगातार आने वाली अफवाहों ने मदद की या फिर ये रिश्ता पहले ही बन चुका था और ये सिर्फ एक ऑफीशियल स्टेटमेंट है? खैर जो भी है आप दोनों के ढ़ेर सारी बधाईयां।"
दाना बी ने ट्ववीट किया है "कुणाल और सोहा तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। आप दोनों हमेशा खुश रहें। आप दोनों ने हमें ये यकीन दिलाया कि दुनिया में आज भी सच्चा प्यार मौजूद है।"
प्रिया ने ट्वीट किया- "सोहा आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। बहुत ही सही वक्त पर कुणाल ने आपको प्रपोज किया और वो ही प्यार के शहर पेरिस में। आप दोनों साथ में बहु ही क्यूट और बेहतरीन दिखते हो। ईश्वर करे कि आपका आने वाला भविष्य बेहतरीन हो। नये जीवन की शुरुआत के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।"
तो कुल मिलाकर सोहा अली खान और कुणाल खेमू के रिश्ते की खबर से फैंस काफी उत्साहित और खुश हैं। बॉलीवुड की एक और शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्हाल अभी तक सैफ अली खान या करीना कपूर ने किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। देखते हैं सोहा के भइया और भाभी इस रिश्ते से कितना खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












