लिव इन रिलेशन वाले सोहा-कुणाल को शादी की जरूरत नहीं
पटौदी खानदान की साहबजादी सोहा अली खान और अभिेनेता कुणाल खेमू लंबे अरसे से एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे हैं। दोनों लोग सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकारते भी हैं लेकिन दोनों शादी कब करेंगे इस पर अभी दोनों ने फैसला नहीं लिया है। सैफ की बहन सोहा अली खान काफी बोल्ड हैं, हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने स्वीकारा कि वो और कुणाल दोनों ही लिव इन रिलेशन में हैं।
सोहा ने कहा कि हम हर पल साथ हैं, ऐसे में शादी की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत क्या है? जिस दिन हमें लगेगा कि हमें औपचारिकता निभा लेनी चाहिए, हम निभा लेंगे।
मालूम हो कि इससे पहले कुणाल खेमू ने कहा था कि वो और सोहा बहुत जल्द शादी करेंगे लेकिन अभी कुछ तय नहीं है। लेकिन जल्द ही दोनों के परिवार वाले इस बारे में बात करके मीडिया को बता देंगे।
लेकिन अब सोहा की बातों से लगता है कि दोनों की शादी में अब वक्त हैं। वैसे आपको बता दें कि सोहा अली खान भी अपने भईया-भाभी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। उनके भईया-भाभी यानी की सैफ-करीना ने भी पूरे पांच साल तक लिवइन रिलेशन में रहने के बाद शादी की है।
इस बात को करीना ने शादी के बाद स्वीकारा था। खैर सोहा तो करीना से दस कदम आगे ही निकली, उन्होंने को खुले आम बोल दिया कि वह लिवइन रिेलेशन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
