..................... Urban India explores infidelity | 'दिल कबड्डी': शादीशुदा जोड़ो का भटकाव - Hindi Filmibeat

'दिल कबड्डी': शादीशुदा जोड़ो का भटकाव

By Staff

Dil Kabaddi
अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आ चुका एक जोड़ा खुशियों की तलाश में किस तरह से नए रिश्तों में लिप्त हो जाता है। अनिल सीनियर की ताजातरीन फिल्म 'दिल कबड्डी' में इसी विषय को बड़ी संजीदगी के साथ दर्शाने का प्रयास किया गया है।

यह फिल्म इरफान खान, सोहा अली खान, राहुल बोस, कोंकणा सेन, राहुल खन्ना और पायल रोहतागी जैसे सितारों से सजी है।

शादीशुदा जोड़ा अपनी परेशानियों पर एक दूसरे से चर्चा करने के बजाय क्यों नए रिश्तों की खोज में जुट जाता है, फिल्म में इसी पहलू को छूने का प्रयास किया गया है।

देश के मशहूर मनोचिकित्सक संजय चुग कहते हैं कि फिल्म में शहरी भारत में संबंधों में बढ़ती दरार को दिखाया गया है।

फिल्म के निर्देशक अनिल सीनियर के मुताबिक फिल्म समाज में मौजूदा हालात से प्रेरित है। उनका कहना है, "मेरे कई ऐसे दोस्त हैं जो लिव-इन और विवाहोत्तर संबंधों में हैं या तलाकशुदा हैं।"

फिल्म 'दिल कबड्डी' पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसको लेकर फिल्म के निर्देशक और कलाकार बेहद उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X