''जब सलमान खान कपड़े उतार सकते हैं तो मैं क्यों नहीं!''
[बॉलीवुड न्यूज] विवादों में रहना किसी की मजबूरी होती है तो किसी की ख्वाहिश.. बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं बिग बॉस में चर्चा में आई ब्रिटिश एक्ट्रेस सोफिया हयात की। सोफिया हयात ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों पर बेबाक बयान दे कर खलबली मचा दी है। सेमी न्यूड और न्यूज तस्वीरों के लिए सूर्खियां बटोरनी वाली सोफिया का कहना है कि जब हीरो कपड़े उतार सकते हैं तो हिरोइन क्यों नहीं?
दरअसल, जब सोफिया से सवाल किया गया कि क्या फिल्म प्रमोशन के लिए बिकिनी पहनना जरूरी है। तो सोफिया ने दो टूक कहा है, 'जब हिन्दी फिल्मों के हीरो सलमान खान और ऋतिक रोशन अपने जिस्म का प्रदर्शन कर सकते हैं, फिल्मों में शर्टलेस होते हैं तो हीरोइन भी टॉपलेस क्यों ना हों?'
चंद्रकांत सिंह के निर्देशन में बनी अपनी अगली फिल्म 'सिक्स एक्स' में जमकर अंग प्रदर्शन करने वाली इस एक्ट्रेस का कहना है कि, 'इस साल मैंने सबसे ज्यादा कसरत किया है और पूरी लाइफ में मैं इतनी फिट कभी नहीं रही हूं। मैं अपने लुक्स को लेकर काफी खुश हूं।'आपको बता दें, 'सिक्स एक्स' में सोफिया के हीरो अश्मित पटेल होंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च से इंदौर में शुरू हो गई है।
लेकिन सोफिया इतने में ही नहीं मानीं, उन्हों एक्टरों के उदाहरण को उठाते हुए कहा कि, 'जब ऋतिक और सलमान टॉपलेस हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं? कई लोग कहते हैं कि लड़कियों को खुद को ढ़क कर रखना चाहिए। आदमी और औरत एक ही हैं। हमारी आत्मा एक है, एनर्जी एक है, सिर्फ जिस्म अलग है।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

