एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात की सेमी न्यूड फोटोज पर बवाल- पुलिस तक पहुंचा मामला
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात एक बार फिर विवादों में आई हैं। अक्सर अपनी कंट्रोवर्शियल तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जहां वो हिन्दुओं के लिए पूज्य माने जाने वाले 'ॐ' के सामने सेमी न्यूड पोज में खड़ी हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में सोफिया ने एक देवी की आपत्तिजनक फोटो शेयर की है।
इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है। वहीं, इस मामले में सोफिया के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कर दी गई है। सोफिया पर हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। लोगों का कहना है कि सोफिया ने भगवान का अपमान किया है।

सोफिया ने एक पोस्ट में लिखा, "मैं देवी हूं। मैंने आपको अपना खूबसूरत शरीर दिखाया है, लेकिन कुछ लोग इससे नाराज हैं। मैं बहुत दुखी हूं। बुद्ध के चरणों पर स्वस्तिक होता है तो लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन वह जब कुछ करती हैं तो उन्हें परेशानी होने लगती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











