'मैं न्यूड होकर भी आध्यात्मिक हूं', सना खान से तुलना पर भड़कीं सोफिया हयात
बॉलीवुड में हाल ही में कुछ एक्ट्रेसेस के द्वारा ऐसे फैसले लिए गए हैं जो कि चर्चा में रहे हैं। उन्ही में से एक था अभिनेत्री सना खान का फैसला। इस फैसले के तहत सना खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अलिवदा कह दिया था और ऐसा करते हुए उन्होने अपने धर्म का हवाला दिया था। इसके बाद उन्होने मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया और इस समय शादीशुदा हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है।
इसका कारण है अभिनेत्री सोफिया हयात। गौरतलब है कि सना खान के निकाह के बाद लगातार उनकी तुलना सोफिया हयात से की जा रही था और ये बात सोफिया को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। सोफिया की बात करें तो उन्होने भी धर्म का हवाला देते हुए बॉलीवुड को अलविदा कहा था। उन्होने 2016 में नन बनना पसंद किया था और नाम बदलकर सोफिया मदर बन गईं थीं।
नवजात बच्चे की 6 उंगलियां देख, ऋतिक रोशन के फैन ने बेटे का नाम रखा ऋतिक, Pic


Click it and Unblock the Notifications











