SocialForGood: प्रियंका चोपड़ा 4 घंटे तक रहेंगी लाइव, इसके पीछे है एक बेहद खास कारण
Recommended Video

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी शादी के अलावा कई और चीजों को लेकर भी चर्चा में चल रहीं हैं। बता दें उन्होने सोशल फॉर गुड करके एक लाइव इवेंट करने के लिए फेसबुक लाइव से हांथ मिलाया है और इसके लिए वो लगभग 4 घंटे तक लाइव रहेंगी। ये फेसबुक लाइव 27 नवंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जोकि शाम 4:00 तक जारी रहेगा। इस इवेंट के दौरान मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और महिलाओं के खिलाफ हो रही साइबर अपराध की घटनाओं जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी।
बता दें कि इस इवेंट से जुड़ने के लिए आपको भी सोशल मीडिया पर #SocialForGood पर सर्च कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लाइव इवेंट में आयुष्मान खुराना, सौंदर्य रजनीकांत, रिताभरी चक्रवर्ती, इम्तियाज अली, फाल्गुनी नायर और पूजा ढींगरा जैसे दिग्गज भी मौजूद रहेंगें।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री तो हैं ही लेकिन साथ में वो कई और काम भी करती हैं।
वो हाल ही में प्रोड्यूसर बनी और वो पहले से ही UN गुडविल एंबेसडर भी हैं। उनका शादी की चर्चा है और वो निक जोनस के साथ 2 और 3 दिसंबर को शादी कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











