सोशल नेटवर्किंग एक लत है: पूजा मिश्रा
वीडियो जॉकी और मॉडल पूजा मिश्रा ने सोमवार को एक नयी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ब्रूमस्टिक लांच की लेकिन उनका कहना है कि सोशल नेटवर्किंग एक लत है।पूजा फेसबुक और ट्विटर की सक्रिय सदस्य हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग की अच्छाइयां और बुराइयां गिनाईं।
उन्होंने कहा 'सोशल नेटवर्किंग की अच्छाई यह है कि दुनिया छोटी हो जाती है। बिग बॉस में मुझे देखने के बाद लोग मेरे बारे में जानने को इच्छुक हो गए और इस तरह आपकी दुनिया छोटी हो गई लेकिन वहां कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो आपके बारे में उल्टी सीधी टिप्पणी भी करते हैं।'
पूजा आखिरी बार 'बाजी मेहमाननवाजी की' टीवी शो में दिखाई दी थी।
इंडो-एशियन न्यू सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
