गालियां सुनाने से पहले पापोन की भी तो सुन लेते, बच्ची को किस तो किया लेकिन..
Recommended Video

हाल ही में एक बच्ची को किस करने वाले वीडियो को लेकर जान-माने सिंगर पापोन की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही है। कोई उन्हें गालिया दे रहा तो कोई उन्हें भद्दे-भद्दे नामों से बुला रहा है। ये मामला इतना बड़ा तब हुआ जब एक वकील ने पापोन पर बच्ची को जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केज दर्ज करवा दिया। ये वीडियो खुद पापोन ने शेयर किया था और इस इल्जाम के बाद ये वीडियो खूब वायरल हुआ।
ये वाकया एक रियलिटी शो की सेलीब्रेशन के दौरान हुआ था और ये बच्ची उसी शो की एक नाबालिग कंटेस्टेंट थी। इन सबके बाद पापोन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने सारी सिचुएशन बताते हुए कहा कि वे बच्ची को किसी गलत इंटेशन से हाथ नहीं लगा रहे थे, इस पूरे वाकये को बेहद गलत तरीके से दिखाया गया है। पापोन ने एक लंबे पोस्ट में इस तरह के आरोपों पर दुख तो जताया ही है और साथ ही अपनी तरफ से पूरी ईमानदारी से सफाई दी है।

पापोन की ये ईमानदार सफाई जहां मामले के दूसरे पहलू को दिखा रही है वहीं सोशल मीडिया के एक तरफा जजमेंट पर सवाल भी उठा रही है। हर मामले के तीन पक्ष होते हैं दो पक्ष आमने-सामने के और तीसरा जो दूर रहकर मामले को अपने नजरिए से देखता है। इस वीडियो के मामले में तीसरे नजरिए से देखकर हर किसी ने पापोन को आरोपी तो मान लिया लेकिन किसी ने भी मुख्य पक्षों की बात सुनने का इंतजार भी नहीं किया।
पापोन ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि मैंने बस उस बच्ची के प्रति प्यार जताने की कोशिश की मेरा और कोई बुरा इरादा नहीं था लेकिन शायद आज के माहौल में एक लड़की को देखते हुए ऐसा करना भी गलत है। ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि हमारी सोसाइटी इतनी असुरक्षा की भावना में क्यों धस गई है कि हर मेंटर और स्टूडेंट के बीच के रिश्तों पर इस तरह के शक पैदा होते हैं।
इस मामले में अभी तक दूसरे पक्ष यानी बच्ची का कोई बयान नहीं आया है लेकिन पापोन की ये ईमानदार अपील विश्वास करने लायक है। शायद सारे पक्षों को सुने किसी को भी आरोपी बनाकर भद्दी-भद्दी गालियां सुनाने से पहले हमें रुक कर समझदारी से नजरिया बनाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











