सलमान से लेकर आमिर तक, 100 करोड़ी स्टार इस वजह से हुए Flop, छोटी फिल्मों पर मेहरबान
21वीं सदी में सोशल मीडिया का राज चलता है.. इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। आज सुपरस्टार्स की लाइफ सोशल मीडिया की बदौलत जितनी ओपन है उतनी पहले कभी नहीं थी। जहां एक तरफ लोग अपने फेवरेट स्टार को पर्सनली एप्रोच कर सकते हैं वहीं दूसरी तरफ स्टार्स के लिए ये एप्रोच कभी-कभी भारी पड़ जाती है। आज लोग फिल्मों को लेकर काफी सिलेक्टिव हो गए हैं, जिसका नतीजा आज की बिग बजट फिल्मों पर दिखता है। आज फिल्में बड़े बजट या फिर सुपरस्टार्स से नहीं चलतीं बल्कि कंटेंट पर चलती हैं। हाल ही में इसका असर आमिर खान की फिल्म ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान पर देखने को मिला है।
[1Years: सुपरहिट फिल्म की Best Actresss, बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, सलमान-अक्षय देखते रह गए]
ऑडिएंस को आज छोटे बजट की फिल्में इतनी पसंद आती हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें सरआंखों पर बिठा लिया जाता है। अब छोटे बजट की फिल्में भी 100 करोड़ कमाकर निकल जाती हैं लेकिन मुश्किल हो गई है बड़े बजट और बड़े स्टार्स की फिल्मों के लिए। इन फिल्मों से जाहिर तौर पर ऑडिएंस को काफी उम्मीदें होती हैं। वहीं जब ये फिल्में ऑडिएंस को इंप्रेस करने में फेल हो जाती हैं तब सोशल मीडिया पर ऑडिएंस इन्हें आड़े हाथों लेती हैं। शुरू होता है निगेटिव रिव्यूज और मीम का सिलसिला। इस दौर से सलमान, शाहरुख, आमिर और अक्षय जैसे सुपरस्टार गुजर चुके हैं।

यकीन मानिए बड़ी फिल्मों के फ्लॉप या हिट होने में सोशल मीडिया का अहम रोल होता है। उनके बिजनेस पर असर पड़ता है। हालांकि ये सिर्फ खराब कंटेंट वाली फिल्मों के लिए ही चिंता की बात है। फिल्मों को ट्रोल करने के इस ट्रेंड में कई बड़े-बड़े एक्टर शिकार बन चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सोशल मीडिया पर निशाने पर बॉलीवुड की कौन-कौन सी फिल्में आई हैं और कैसे-कैसे हुई हैं ट्रोल-


Click it and Unblock the Notifications











