..................... Sobhita Dhulipala wins another Miss Earth 2013 sub-contest - Hindi Filmibeat

'मिस फोटोजेनिक' के बाद शोभिता बनीं 'मिस इको ब्यूटी'

Sobhita Dhulipala wins another Miss Earth 2013 sub-contest
अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में मिस इंडिया शोभिता के लिए अच्छा ही रहा है। उन्हें इस प्रतियोगिता में 'मिस फोटोजेनिक' के बाद 'मिस इको ब्यूटी टाइटल' से भी नवाजा गया है। उन्हें ऑनलाइन वोटिंग के रूप में यह खिताब मिला है। शोभिता धुलिपाला को 5000 से ज्यादा वोट मिले जिसके बाद ही वह विनर हुईं।

इससे पहले शोभिता उप प्रतियोगिता में 'मिस फोटोजेनिक' का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस जीत पर उन्होंने स्वर्ण पदक पाया। मिस फोटेजेनिक सौंदर्य प्रतियोगिता मिस अर्थ प्रतियोगिता की उप प्रतियोगिता है।

20 वर्षीया शोभिता मिस इंडिया-2013 की उपविजेता रही थीं। वह अब तक मिस आईटाइम्स डिजिटर दिवा, फेमिना मिस टैलेंटेड, मिस इंडिया बेंगलुरू-2013 जीत चुकी हैं।
शोभिता ने 8,465 मतों के साथ मिस फोटोजेनिक उप प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया।

मिस मकाऊ एश्ले कियान 8,082 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं तथा 4,796 मतों के साथ मिस फिलीपींस एंजेली डेलोस रीयेस ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिस अर्थ मुख्य प्रतियोगिता सात दिसंबर को फिलीपींस के पसाय सिटी में आयोजित होगा। शोभिता पर्यटन, फैशन, शास्त्रिय नृत्य, पढ़ने और तैरने की शौकीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X