..................... शोभिता धुलिपाला की डिजिटल फ़िल्म "सितारा" की शूटिंग जल्द फिर से होगी शुरू | Sobhita Dhulipala To Star In RSVP’s Next Digital Project ‘Sitara’ - Hindi Filmibeat

शोभिता धुलिपाला की डिजिटल फ़िल्म "सितारा" की शूटिंग जल्द होगी शुरू- RSVP ने शेयर किया लुक

By Filmibeat Desk

आरएसवीपी हमेशा डिजिटल प्लेटफार्म के लिए दमदार कंटेंट का निर्माण करने में सबसे आगे रहे हैं जिसमें लव पर स्क्यूएर फुट, लस्ट स्टोरीज़ और रात अकेली जैसी फिल्में शामिल हैं। "ए थर्सडे" के बाद, आरएसवीपी की अगली फिल्म "सितारा" नवंबर में शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई में एक संक्षिप्त शेड्यूल पूरा करने के बाद, कोरोनो महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग को मार्च में रोक दिया गया था।

आरएसवीपी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, मुख्य भूमिका में शोभिता धुलिपाला और राजीव सिद्धार्थ अभिनीत 'सितारा' एक स्वतंत्र, सामंतवादी, युवा इंटीरियर डिजाइनर और एक युवा आकांक्षी शेफ की प्रेम कहानी है। जो अपने रिश्ते की खामियों को भांप लेते हैं और इससे छुटकारा पा कर, इसे सफ़ल बनाने की राह में काम करते हैं।

Sitara

फिल्म को वंदना कटारिया द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। जिन्होंने कई फ़ीचर्स पर एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया है।

निर्देशक ने कहा, "सितारा एक ऐसी कहानी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह ऐसा कुछ है जो सभी आधुनिक परिवार अनुभव करते हैं लेकिन इसका सामना नहीं करना चाहते। रोनी जैसे निर्माता के साथ ऐसी कहानियों को बयां करना एकदम उपयुक्त है। महामारी ने हमारे कार्यक्रम को बाधित किया है लेकिन नए सामान्य को देखते हुए, मैं सेट पर वापसी करने और इस कहानी को जीवित करने के लिए उत्साहित हूं।"

फ़िल्म का स्क्रीनप्ले सोनिया बहल और वंदना कटारिया द्वारा सह-लिखित है। फ़िल्म के लिए डायलॉग हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा लिखे गए हैं और यह प्रॉजेक्ट आरएसवीपी की सोनिया कंवर द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जो इस फिल्म में एसोसिएट निर्माता हैं।

रॉनी स्क्रूवाला कहते हैं,"सितारा प्यार, प्रशंसा, स्वीकृति, क्षमा और छुटकारा पाने की कहानी है। आरएसवीपी के लिए इस डिजिटल फिल्म को निर्देशित करने के लिए वंदना से बेहतर कोई महिला नहीं हो सकती है। अगले साल की शुरुआत में इस अतरंगी परिवार की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उम्मीद है।"

"सितारा जैसी फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नएपन की ओर एक छोटा कदम है। मैं वास्तव में इसके साथ जुड़कर खुश हूं और अब जब हम नवंबर में शूट करने के लिए वापस आएंगे, तो हम एक टीम के रूप में मन, शरीर और स्पिरिट से अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे.." शोभिता धुलिपाला ने शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X