31 साल की एक्ट्रेस जो 'कॉल गर्ल' बनने पर हुई मजबूर, बोलीं- मैं बहुत संतुष्ट हूं...

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड में भी कई सारे ऐसे बेहतरीन कलाकार है जिन्होंने अपनी अदाकारी के चलते दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन आज हम आपको 31 साल की एक ऐसी यंग एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। लेकिन अब वह अभिनेत्री कॉल गर्ल बन गई है।
अगर आप अभी तक इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की। शोभिता धुलिपाला ने साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है और अब वह कॉल गर्ल बन गई है? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपको बता दें कि एक फिल्म में उन्होंने कॉल गर्ल का किरदार निभाया और इसके चलते वह सुर्खियों में बनी हुई है।
शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' को लेकर बात की। इस फिल्म में अभिनेत्री ने कॉल गर्ल का किरदार निभाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कॉल गर्ल के रूप में अपने अभिनय को लेकर अपने एक्सपीरियंस को साझा किया।जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को अमेरिका में 5 अप्रैल को रिलीज किया गया था। भारत में इस फिल्म को 26 तारीख को रिलीज किया जाने वाला है।
शोभिता धुलिपाला ने इस पर बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही अहम किरदार निभाया है और इसके बाद वह काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि "इस किरदार को निभाकर मैं काफी प्राउड फील कर रही हूं। कोई चीज मुझे इंस्पायर करती है या उस चीज की कोई वैल्यू होती है तो मैं उसे कहानी में देखती हूं और उसे जुड़ाव महसूस करती हूं।"
शोभिता धुलिपाला ने अपने किरदार को लेकर आगे बात करते हुए कहा कि अमेरिकी दर्शकों को उनकी ये भूमिका काफी पसंद आई और उम्मीद है कि भारत के दर्शकों को भी यह काफी पसंद आने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस ने साल 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications















