Sobhita Dhulipala: सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ डेटिग की खबरों पर शोभिता धुलिपाला ने सच रखा सामने

Sobhita Dhulipala

Sobhita Dhulipala: हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ मतलब अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने सामंथा के एक्स हसबैंड के साथ अपने रिश्ते पर बात की है, जिसको लेकर बहुत समय से कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थी।

दरअसल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला पिछले काफी समय से साउथ एक्टर नागा चैतन्य संग अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद चैतन्य अभिनेत्री शोभिता को डेट कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शोभिता ने अपने करियर पर फोकस करने की बात कही। आगे शोभिता ने कहा, "उन लोगों के लिए जो बिना जानकारी के बोलते हैं, मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है। जब मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं और यह मेरा काम नहीं है, तो मुझे चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती है।"

यह पहली बार है जब शोभिता ने अपने रिश्ते पर बात की क्योंकि इससे पहले कभी कभी ना ही शोभिता और ना ही नागा चैतन्य ने इस पर बयान दिया है, परंतु फैंस हमेशा ही इनके रिश्ते पर बात करते रहते हैं।

गौरतलब है कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के अलग होने के तुरंत बाद से ही नागा और शोभिता धुलिपाला के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं। हालांकि, उनके अफेयर की खबरों को तब और हवा मिल गई थी, जब दोनों के वेकेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि नागा चैतन्य ने साल 2017 में पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद 2 अक्टूबर 2021 को सामंथा और चैतन्य ने अलग होने की खबर की घोषणा की थी, जो उनके फैंस के लिए बेहद दुखद खबर थी। खैर अब तो दोनों अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X