सामंथा की शादी की चर्चाओं के बीच शोभिता धुलिपाला ने शेयर की अपनी वेडिंग एल्बम, धूमधाम से मनाई फर्स्ट एनिवर्सरी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जैसे ही उन्होंने दूसरी शादी रचाई उनकी पहली शादी के भी चर्चे होने लगे। बता दें कि सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य के साथ हुई थी। दोनों के तलाक के 4 साल बाद सामंथा ने राज निदिमोरू संग शादी की। सामंथा ने 1 दिसंबर को शादी की थी और सामंथा की शादी के 3 दिन बाद नागा और शोभिता शादी की पहली सालगिरह मना रहे है। फर्स्ट एनिवर्सरी के खास मौके पर शोभिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत क्लिप शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नागा के लिए शोभिता ने कही दिल की बात
अपनी पहली सालगिरह के खास मौके पर शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें शादी की रस्में और कई अनसीन क्लिप देखने को मिले। शोभिता अपनी शादी के स्पेशल मोमेंट्स को देखकर कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि कोई इंसान अधूरा होता है और कोई आकर उसे पूरा कर देता है। हम अपने आप में पूरे हैं। फिर भी मैं ये कहूंगी कि मैं उनके बिना पूरी नहीं हो पाऊंगी। सुबह उठते हुए और रात को सोते हुए उनका ही ख्याल दिमाग में आता है। ये जानकर बहुत सुकून मिलता है कि वो मेरी जिंदगी में है। मैं उनके साथ हूं तो कुछ भी जीत सकती हूं।
शादी को पूरा हुए एक साल
आपको बता दें कि सामंथा को तलाक देने के कुछ समय बाद नागा की शोभिता से मुलाकात हुई। कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। फिर दोनों ने शादी करने का मन बना दिया। बता दें कि दोनों की शादी से परिवार और फैन्स बेहद खुश हैं। दोनों ने पारंपरिक रीति रिवाज से 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद से अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में केवल परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











