शादी होते ही फूट-फूटकर रो पड़ी Sobhita Dhulipala, वीडियो सामने आते ही कन्फ्यूज हुए लोग!

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding Video: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक ट्रेडिशन तेलुगु फंक्शन में शादी कर ली। और अब, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दुल्हन को इमोशनल होते देखा जा सकता है।
Sobhita हुईं इमोशनल
शोभिता और चैतन्य की शादी की कई अंदरूनी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो गए हैं। उनमें से एक में, कपल को मंगलसूत्र सेरेमनी करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही पुजारी ने मंत्र पढ़े, चैतन्य ने शोभिता के गले में मंगलसूत्र बांध दिया और एक्ट्रेस अपने आंसू रोकने में कामयाब नहीं हुईं।
पति-पत्नी बने नागा और शोभिता
जो वीडियो सामने आया है उसमें, वह चैतन्य की ओर देखकर मुस्कुराती हुईं और अपने आंसू पोंछती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि चैतन्य ने प्यार से उनके गले में मंगलसूत्र पहनाया है, जिससे उनकी शादी पक्की हो गई। चैतन्य के पिता, सुपरस्टार नागार्जुन भी इस कपल को पति-पत्नी घोषित किए जाने पर खुशी मनाते हुए देखे जा सकते हैं।
शोभिता एक तेलुगु दुल्हन के रूप में सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल लाल रंग का पंचा पहना था। बताया जाता है कि यह पंचा चैतन्य के दादा, स्वर्गीय अक्किनेनी नागेश्वर राव का था।
नागार्जुन ने दी बधाई
बुधवार की रात नागार्जुन ने सोभिता और चैतन्य की शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं और शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। "सोभिता और चैय को एक साथ इस खूबसूरत जर्नी की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और इमोशनल पल रहा है। मेरे प्यारे चैय को बधाई और परिवार में आपका स्वागत है प्यारी शोभिता-आपने पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला दी हैं।"
Mangalsutra Ceremony of Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala !!
byu/IndianByBrain inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications