शादी के बंधन में बंधे Sobhita Dhulipala और Naga Chaitanya, शादीशुदा कपल की पहली तस्वीरें आईं सामने!

Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya

Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya Wedding: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की अब शादी हो चुकी है। यह शादी हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में एक्टर के परिवार के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई, जो अक्किनेनी परिवार के लिए बहुत अहम जगह है, क्योंकि इसकी स्थापना 1976 में नागा चैतन्य के दादा, अक्किनेनी नागेश्वर राव ने की थी।

शोभिता का आउटफिट

शोभिता को सुनहरी कांजीवरम साड़ी और ट्रेडिशनल गोल्ड जूलरी पहने देखा जा सकता है। इससे पहले, शोभिता ने मंगलस्नानम, हल्दी फंक्शन और पेली कुथुरु के साथ अपनी शादी से पहले के फंक्शन की झलकियां शेयर कीं।

दो साल तक एक-दूसरे को किया डेट

नागा चैतन्य और शोभिता लगभग दो साल (2022-2024) तक रिलेशनशिप में रहे, इस साल की शुरुआत में उनकी सगाई हुई, जो हैदराबाद के जुबली हिल्स में नागा के पिता और दिग्गज एक्टर नागार्जुन के घर पर हुई थी। अपनी सगाई की ऐलान करने से पहले, दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा।

रिश्ते को लोगों से रखा दूर

नागा चैतन्य और शोभिता के बीच रोमांस की अफवाहें साल 2023 में शुरू हुईं, एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें नागा को लंदन के एक रेस्तरां में मिशेलिन स्टार शेफ सुरेंदर मोहन के साथ पोज देते हुए देखा गया, जबकि शोभिता को बैकग्राउंड में एक टेबल पर बैठे हुए देखा गया, जिन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढंक रखा था।

इससे पहले नागा चैतन्य ने सोभिता के साथ एक नई जर्नी शुरू करने के बारे में बात की और ईटाइम्स से कहा, "मैं शोभिता के साथ एक नई जर्नी शुरू करने और साथ में जीवन का जश्न मनाने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं उसके साथ गहराई से जुड़ता हूं, वह मुझे खूबसूरती से समझती है और मेरे अंदर एक खालीपन भरती है। यह आगे एक अद्भुत यात्रा होने जा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X