मैं बहुत मोटी थी ये तो सलमान हैं जिनके कारण आज मैं अच्छी....

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' से अपना पहला कदम रखा। सलमान के साख अपनी पारी की शुरआत करने वाली सोना आज भी बॉलीवुड का असली दबंग सलमान खान को ही मानती हैं। उनकी पहली फिल्म के हिट होने के चलते ही आज इस साल उन्हें एक साथ पांच फिल्में मिली हैं।

इतना ही नहीं वो तो बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ ही काम कर रही हैं। इसके बाद अब तक उनकी कोई फिल्म नहीं आई लेकिन इस वर्ष उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वो इंडस्ट्री के श्रेष्ठ फिल्मकारों के साथ काम कर रही हैं।

वैसे इन दिनों सोना सलमान की फिल्म दबंग 2 के लिए शूटिंग कर रही हैं। लेकिन ऐसी खबर आ रही हैं कि सलमान से सोनाक्षी नाराज चल रही हैं। वो इसलिए क्योंकि सलमान उन्हें उनके वजन के लिए बार बार टोकते हैं।

लेकिन सोनाक्षी ने इन सारी बातों को खारिज करते हुए कहा कि 'सलमान ने ना सिर्फ मेरे कैरियर बल्कि मेरे जीवन को भी नई दिशा दी है। मैं तो फैशन जगत में अपना भविष्य खोज रही थी। मैं बहुत मोटी भी थी। उन्होंने ही मुझे अपना वजन कम करने और हेल्थ के प्रति ध्यान देने के लिए कहा।

आज लोग मुझे काफी पसंद करते हैं। पहले से मेरा लुक ही नहीं सेहत भी दुरुस्त हो गई है। यह सब उन्हीं की बदौलत हुआ है। आज मैं जहां हूं उनकी ही वजह से हूं। उनसे किसी भी तरह की अनबन का तो सवाल ही नहीं उठता।

खबरें आ रही थी कि दबंग 2 के सेट पर सोनाक्षी और सलमान के बीच बोलचाल बंद है। इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि सलमान तो पहले से ही बिजी रहते हैं। लेकिन फिल्म 'दबंग' के हिट होने के बाद से मैं भी काफी व्यस्त चल रही हूं। इसी के चलते मिलने का समय ही नहीं मिलता। यही वजह है कि लोगों ने यह कह दिया की हम दोनों के बीच कुछ खटपट चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X