#Teaser: 2017 की पहली सुपरहीरो फिल्म...देखकर मज़ा आ जाएगा
बच्चों की फिल्में बनाने में अमोल गुप्ते माहिर हैं और वो एक और नायाब फिल्म लेकर आ रहे हैं तारे ज़मीन पर, स्टैनली का डब्बा और हवा हवाई के बाद।
अमोल गुप्ते तो सबको याद ही होंगे। वही डायरेक्टर जिन्होंने आमिर खान की तारे ज़मीन पर में सब कुछ किया था पर डायरेक्टर का क्रेडिट आमिर खान ले गए और अमोल गुप्ते को क्रिएटिव डायरेक्टर कह दिया था।
खैर, अमोल गुप्ते ने स्टैनली का डब्बा और हवा हवाई जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं और बच्चों के सिनेमा को सामने लाने में वो बेहतरीन है। अब अमोल गुप्ते अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं।
[#GadarAlert: सनी देओल का 'गदर बेटा'...कर रहा है अपना डेब्यू]
फिल्म का नाम है स्निफ। हिंदी में इसे सूंघना कहा जाता है। ये कहानी है एक स्कूल में पढ़ने वाले सुपरहीरो की। सुपरहीरो इसलिए क्योंकि उसे हर चीज़ की गंध सुपरतेज़ी से आती है। डर की, खामोशी की और मौत की भी।
अब यही फिल्म का ट्विस्ट है। इस सुपरहीरो ने खतरा सूंघा है मौत का। अब ये खतरा क्या है, ये आपको अगले साल गर्मी की छुट्टियों में ही पता चलेगा। तब तक के लिए देखिए फिल्म का टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications












