ऐश की डुप्लीकेट स्नेहा की वापसी
आप सोच रहे होंगे कि ऐश की डुप्लीकेट? भला कौन पैदा हो गयी तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है वो हसीना जो कि विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय से मिलती है तो जरा याद कीजिये फिल्म 'लकी'। याद आयी उस फिल्म की अभिनेत्री, जी हां स्नेहा उल्लाल। जो कि कद-काठी और देखने-सुनने में बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी ही है, जिन्हें फिल्म लकी में सलमान खान के अपोजिट लाया ही इसी कारण से गया था।
लेकिन अफसोस स्नेहा के इस लुक के बावजूद हिंदी दर्शकों ने उन्हें स्वीकारा नहीं और फिल्म लकी उनके लिए फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद स्नेहा हिंदी फिल्मों से दूर हो गयी हैं।
लेकिन एक बार फिर से उनकी फिल्मों में वापसी हो रही है लेकिन बॉलीवुड में नहीं बल्कि टॉलीवुड में। जी हां स्नेहा अब तेलुगू की महात्वाकांक्षी फिल्म 'अंता नी मायालोन' में लीड रोल करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद स्नेहा ने ट्विटर पर दी है।
इस फिल्म के निर्देशक होंगे पी.वी कृष्णा जबकि फिल्म के निर्माता होंगे सूर्यादेवारा विनोद, फिल्म के हीरो होंगे नवदीप। मालूम हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने लकी फिल्म में स्नेहा उल्लाल को ब्रेक दिया था। मीडिया में यह खबर आयी थी कि स्नेहा के प्रति सलमान का लगाव उनके लुक की वजह से ही है क्योंकि वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी लगती हैं। हालांकि स्नेहा और सलमान खान की उम्र में काफी अंतर था जिसके कारण ही फिल्म लकी सुपर फ्लाप साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











