मेले में 21 करोड़ की भैंस की मौत, फूटा बॉलीवुड एक्ट्रेस का गुस्सा- 'पैसों के लिए उसे जहर दिया, इंसान की...'

Sneha Ullal on Buffalo worth 21 crore died at Pushkar: राजस्थान के पुष्कर पशु मेले का इंतजार सालों से किया जाता है। इस मेले में हर साल देशभर से कई जानवर आते हैं और उनकी प्रदर्शनी लगाई जाती है। यही नहीं, कई लोग तो दूर-दूर से खास नस्ल वाले जानवर खरीदने के लिए भी यहां आते हैं। लेकिन इसी मेले से हाल ही में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
21 करोड़ के भैंस की गई जान
पुष्कर पशु मेले में एक बेहद कीमती भैंस, जिसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, अचानक बीमार हो गई और उसकी मौत हो गई। यह भैंस मेले में आकर्षण का बड़ा केंद्र थी और रोजाना हजारों लोग इसे देखने आते थे। उसकी ऊंची कीमत के कारण मालिक ने खास सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था की थी।
इलाज देने की कोशिश भी की लेकिन...
शुक्रवार को भैंस की तबीयत बिगड़ते ही पशुपालन विभाग की डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उसे तुरंत इलाज देने की पूरी कोशिश की, पर भारी शरीर और तेजी से बिगड़ती हालत के कारण भैंस को नहीं बचाया जा सका। इस घटना से जुड़ा वीडियो बहुत वायरल हुआ, जिसमें मृत भैंस के पास लोग और देखरेख करने वाले मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने भैंस की देखरेख पर सवाल उठाए और कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर भैंस को नुकसान पहुंचाया गया है। लोगों ने कहा कि जानवरों के साथ व्यापार के नाम पर क्रूरता गलत है।
स्नेहा उलाल का दावा
कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने भैंस को जबरदस्ती मारा गया है। एक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने कहा, 'ज्यादा हार्मोन, ज्यादा एंटीबायोटिक्स और ग्रोथ हार्मोन का इस्तेमाल करो। प्रकृति के खिलाफ जाओ और फिर उस मौत को नैचुरल करो। ये इंसान की गंदी मानसिकता है।' एक और यूजर ने कमेंट किया कि- 'बिजनेस के नाम पर जानवरों के साथ क्रूरता हो रही है।'
लोगों ने मौत पर उठाए सवाल
कुछ लोगों का मानना है कि यह हादसा अचानक नहीं था, बल्कि इसकी प्लानिंग बीमा के पैसे जुटाने के मकसद से की गई थी। तीसरे यूजर ने कहा कि 'कल्पना कीजिए कि उसकी कीमत 21 करोड़ है और फिर भी वह भाग्य से नहीं बच सकता।' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'इसलिए तो कहा जाता है कि पैसा चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए, इससे भाग्य नहीं बदल सकता।
कुछ यूजर्स इस घटना पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतना महंगा जानवर कैसे मौत के घाट उतरा और इसकी जांच होनी चाहिए। यह घटना पशु संरक्षण और बिजनेस की सांठगांठ को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कब होता है पुष्कर मेला
पुष्कर पशु मेला राजस्थान का मशहूर त्योहार है, जो हर साल अक्तूबर या नवंबर महीने में ऑर्गनाइज किया जाता है। इस मेले में ऊंट, घोड़े, भैंस आदि जानवरों की खरीद-बिक्री होती है। साथ ही राजस्थान का संगीत, नृत्य, संस्कृति, हस्तशिल्प और लोक पकवानों के रंग-बिरंगे स्टॉल भी यहां लगते हैं। देश-विदेश से लाखों लोग इस मेले का हिस्सा बनने के लिए आते हैं और राजस्थान की संस्कृति का आनंद उठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











