ऐश्वर्या राय बच्चन की जुड़वा बहन लग रहीं हैं स्नेहा उल्लाल, वायरल हुई लेटेस्ट तस्वीर!
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो कई लोगों को अब तक फिल्मों में मौका दे चुके हैं। उनमें से एक कलाकार हैं स्नेहा उल्लाल जो कि सलमान खान के साथ फिल्म लकी में नजर आईं थीं। इसके बाद उनको कुछ ही फिल्मों में देखा गया है। हालांकि इस समय फिर से वो चर्चा में चल रहीं हैं और इसका कारण उनका फोटो जो कि वायरल हो रहा है। दरअसल स्नेहा उल्लाल हमेशा से इस बात को लेकर चर्चा में रहीं हैं कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह लगती हैं।
ये लेटेस्ट तस्वीर भी इसीलिए चर्चा में आई है। स्नेहा उल्लाल की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सामने आई है जिसमें फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ। इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे कि ये तो ऐश्वर्या राय की जुड़वा बहन हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए स्नेहा ने कुछ हार्ट इमोजी बनाए हैं और अपने नाम के हैशटैग लगाकर पोस्ट किया है। फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है.. ऐश्वर्या राय की फोटोकॉपी तो वहीं एक ने लिखा है..
आप ऐश्वर्या लग रहीं हैं। स्नेहा की बात करें तो लकी के बाद वो चर्चा में काफी कम रहीं हैँ। बता दें कि स्नेहा लंबे वक्त तक ब्लड रिलेटेड बीमारी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित रहीं।
इसकी वजह से वो ज्यादा देर तक खड़ी भी नहीं रह पाती थीं। यही वजह रही कि वो लंबे वक्त तक फिल्मों से दूर रहीं। स्नेहा उल्लाल को आखिर कब किसी फिल्म में देखने का मौका उनके फैंस को मिलता है ये तो समय बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











