फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी स्नेहा उल्लाल

तो उस वक्त लगने लगा था कि स्नेहा फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी तय करेंगी लेकिन आगे कोई भी फिल्म स्नेहा के लिए लकी नहीं साबित हुई औऱ एक- दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने दक्षिण का रुख कर लिया। लेकिन स्नेहा एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी मे हैं।
अब वो हिंदी फिल्म उद्योग में अपना अलग मुकाम हासिल करना चाहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'क्लिक' रिलीज हुई है। इस फिल्म में काम करने के बाद उन्हें लगता है कि वह उन्हें गुमराह करने वाले लोगों के सामने अपनी योग्यता सिद्ध कर सकेंगी।
स्नेहा ने कहा,"फिल्म 'क्लिक' को बॉलीवुड में मेरी वापसी की फिल्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह फिल्म मेरे इर्द-गिर्द नहीं घूमती है। मुझे अपनी वापसी के लिए 'लकी'(स्नेहा की पहली फिल्म) जैसी फिल्म की आवश्यकता है तब मैं दिखा सकती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं।"
बॉलीवुड में जिन लोगों पर विश्वास किया, उन्होंने ही मुझे गुमराह किया
उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि मैं खुद को साबित करूं क्योंकि मैंने बॉलीवुड में जिन लोगों पर विश्वास किया था उन्होंने ही मुझे गुमराह किया। मैं नहीं जानती थी कि बॉलीवुड इस तरह का है।" इस फिल्म के अलावा वो दो औऱ फिल्मों में काम कर रही हैं। जिनमें से एक में वह अक्षय कुमार के विपरीत अभिनय करेंगी।
स्नेहा ने बताया, "मैं अशोक त्यागी के साथ एक फिल्म कर रही हूं। इस फिल्म में अक्षय मेरे सह-अभिनेता होंगे। शुबिर मुखर्जी के साथ एक अन्य फिल्म कर रही हूं। यह फिल्म जॉय मुखर्जी के बेटे सुजॉय बना रहे हैं। इनमें से एक रोमांचक फिल्म है जबकि दूसरी एक प्रेम कहानी है। इन दोनों फिल्मों के इस साल के अंत तक प्रदर्शन की संभावना है।"
स्नेहा ने 2005 में अपनी पहली फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय किया था। अपनी दूसरी फिल्म 'आर्यन : अनब्रेकेबल' (2006) में उन्होंने सोहेल खान के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण का रुख किया और 'नीनू मीकू तीलुसा.?' और 'उल्लासांगा उत्साहांगा' जैसी तेलुगू फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











