बॉलीवुड में स्नेहा की एंट्री

By Priya Srivastava

Sneha
साउथ की अभिनेत्रियों द्वारा बॉलीवुड में एंट्री करना कोई नहीं बात नहीं है। बहुत पुराने दौर से यह सिलसिला चला आ रहा है। बल्कि आप कह सकते हैं कि पिछले पचास के दशक से ही ऐसा चला आ रहा है। इस कड़ी अब तमिल, तेलगु, मलयालम तथा कन्नड़ की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकीं स्नेहा का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, स्नेहा ने रेवती एस वर्मा की फिल्म मैड डैड के जरिये बॉलीवुड में एंट्री ले ली है।

अपनी फिल्म में स्नेहा को लिये जाने के सवाल पर रेवती कहती है कि स्नेहा ने दक्षिण में लीक से हट कर फिल्में की हैं। वह एक ऐसी पेचिदगी को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने बताया कि स्नेहा मेरी फिल्म में एक ऐसी पत्नी का किरदार निभा रही है जिसकी 25 साल की कम उम्र में ही मौत हो जाती है। जो फिल्म के नायक के यादों में बसती है।

आपको बता दें कि इससे पहले राजकुमार संतोषी की फिल्म रामायण में अजय देवगन के अपोजिट सीता के किरदार के लिए चुना गया था। मगर बाद में स्नेहा की जगह काजोल को फाइनल कर लिया गया, यह अलग बात है कि संतोषी की फिल्म अभी तक अधर में लटकी है। लेकिन स्नेहा ने इंतजार न करते हुए यह बात ठान ली है कि वह अच्छा करने की कोशिश करेंगी। सो, वह पूरी तैयारी में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X