..................... फिल्मसिटी में सांप ने दिए 150 अंडे, वीडियो देख लोग बोले- 'नागिन सीरियल का बदला लेने आई है' Snake laid 150 eggs in Film city, as soon as the video went viral, people are joking like this? - Hindi Filmibeat

फिल्म सिटी में सांप ने दिए 150 अंडे, वीडियो देख लोग बोले- 'नागिन सीरियल का बदला लेने आई है'

film city snake eggs

फिल्म सिटी मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि उसने सैकड़ों अंडे दिए हैं।आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैँ। वायरल वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में एक सांप को एक शख्स पकड़े हुए नजर आ रहा है पास में ही कुछ जवान वर्दी पहनकर खड़े हुए हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। खबर है कि सांप फिल्मसिटी से पकड़ा गया है और इसके साथ करीब 150 अंडे मिले हैं। खबरों के मुताबिक सांप और उसके अंडे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और दोनों को अलग स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा।

इस वीडियो को साझा करते हुए वायरल भयनी ने लिखा है, ''इस सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग कई तरह के सलाह देते हुए मजाक भी बना रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''स्टार किड्स आ रहे हैं.......।'' जबकि एक का कहना है, ''जो बैठ कर अंडों की संख्या गिन रहा है, उस को जयजयकार।'' एक का कहना था, ''माँ और अंडों को इकट्ठा करके कहीं सुरक्षित रख दें या जंगल में छोड़ दें।''

एक ने लिखा, ''नागिन सीरियल में इतना बेइज्जती का असली बदला लेने आई थी।'' इस तरह से लोगों ने रिएक्ट किया है। फिल्म सिटी का एरिया काफी बड़ा है और इस तरह के जीव अक्सर नजर आते रहते हैं।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X