वाराणसी चले संजय दत्त..अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार
बॉलीवुड के खलनायक से नायक बनने वाले संजय दत्त जल्द ही वाराणसी आने वाले हैं। संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'भूमि' के सह निर्देशक आरंभ सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म मलंग के सिलसिले में वाराणसी में होंगे।फिल्म की शूटिंग भी वाराणसी में ही दिसंबर से शुरू होगी।
[बिल्कुल अलग कहानी..स्टार्स का हटके अवतार..फटाफट टिकट बुक करा लीजिए ]
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'मलंग' की कहानी बनारस के इर्द गिर्द बुनी हुई है। इस फिल्म में 57 वर्षीय संजय दत्त एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे। मुंबई मिरर के मुताबिक, आरंभ सिंह ने खुद संजय दत्त के वाराणसी में शूटिंग करने की बात को कंफर्म किया है लेकिन इसके पहले उन्हें तैयारी करनी होगी।

अगस्त में संजय दत्त के साथ निर्देशक आरंभ सिंह और फिल्म राइटर राज शांडिल्य भी वाराणसी आएंगे। खबरों की माने तो संजय दत्त वारणसी की गलियों में घूमने का पूरा प्लान बना चुका हैं। इस दौरान वो वाराणसी की बोलचाल को और संस्कृति को जानने- सिखने का प्रयास करेंगे। संजय दत्त यहां अघोरी (साधु) को नजदीक से जानना चाहते हैं।
Recommended Video

सस्पेंस और ड्रामा वाली फिल्म मलंग में संजय दत्त जिस तरह का किरदार करने वाले हैं उसके लिए यह जरूरी है। बनारस में शुटिंग की लोकेशन फाइनल हो गई है। वैसे फिल्म की शूटिंग तो दिसंबर में शुरू होगी लेकिन उससे पहले संजय दत्त अपने किरदार में आने के लिए अगस्त माह में कुछ सप्ताह वाराणसी में गुजारेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











