सात फेरों से पहले टली शादी, स्मृति मंधाना की बेस्टफ्रेंड ने किया होने वाले जीजू पलाश मुच्छल को अनफॉलो

सिंगर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी होते होते रुक गई। दोनों की शादी रुक जाने की वजह से कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। पहले तो बताया जा रहा था कि स्मृति मंदाना के पिता अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इसके बाद पलाश मुच्छल के चीट करने की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो गईं। पहले तो एक लड़की की चैट लीक हुई उसके बाद पलाश और उनकी एक्स की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जहां पलाश उनकी एक्स को प्रपोज करते नजर आ रहे थे। इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि पलाश ने स्मृति को धोखा तो नहीं दिया ?
स्मृति की दोस्त ने किया पलाश को अनफॉलो
वहीं इन खबरों के बाद हाल ही में एक चौंका देने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे सुन फैन्स भी हैरान रह गए हैं। बताया जा रहा है कि स्मृति मंदाना की बेस्टफ्रेंड राधा ने अपने होने वाली जीजू पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। बताया जा रहा है कि राधा यादव स्मृति मंधाना की सबसे क्लोज फ्रेंड हैं। वह सगाई से लेकर शादी तक की हर रस्म में उनके साथ नजर आई थीं। वह स्मृति की शादी में एक दम परिवार के सदस्य की तरह हाथ बंटाती दिखी थीं, लेकिन खबरों की मानें तो उन्होंने पलाश को अनफॉलो कर दिया है।
स्मृति अभी भी करती हैं पलाश और पलक को फॉलो
लेकिन इन सब खबरों के फैलने के बाद भी स्मृति मंदाना अभी भी पलाश मुच्छल और उनकी बहन पलक मुच्छल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। स्मृति ने सगाई और शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दीं, इसमें वो वीडियो भी शामिल है जब पलाश ने स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया था, लेकिन अभी भी स्मृति के इंस्टा हैंडल पर पलाश संग उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं। जिसे देखकर फैन्स को कहीं ना कहीं उम्मीद है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











