..................... Smriti Mandhana Skips KBC Shoot After Wedding Controversy and Cheating Allegations - Hindi Filmibeat

शादी रुकी... चैट लीक हुई... और अब KBC भी छोड़ दिया! धोखे की अफवाहों के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा कदम

Smriti Mandhana skips KBC

Smriti Mandhana skips KBC: क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी से जुड़े विवाद के बीच अब खबर आई है कि उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के वर्ल्ड कप स्पेशल एपिसोड की शूटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

आने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम का स्वागत करेंगे। ऐसे में फैन्स यह जानने को उत्सुक थे कि क्या स्मृति शो में दिखाई देंगी या नहीं।

स्मृति मंधाना रहेंगी गायब

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति KBC के इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग में शामिल नहीं हुईं। बताया जा रहा है कि यह फैसला उनकी शादी टलने के बाद लिया गया। Money Control की रिपोर्ट के अनुसार, इस एपिसोड की शूटिंग 26 नवंबर को मुंबई की फिल्म सिटी में होनी थी। इस खास एपिसोड में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन कौर देओल, शफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा और कोच अमोल मजूमदार शामिल होंगे।

फैन्स बोले- 'स्ट्रॉन्ग रहो स्मृति'

जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर फैली कि स्मृति इस एपिसोड में नहीं दिखेंगी, सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें हिम्मत बंधानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- 'स्टे स्ट्रॉन्ग स्मृति... यू आर अ लायनेस।'
कुछ लोगों ने इसके लिए मैरी डी'कोस्टा को जिम्मेदार बताया और उन्हें टैग किया।

शादी किस वजह से टली?

स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में होनी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही यह टाल दी गई। वजह ये बताई गई कि दुल्हन के पिता को दिल से जुड़ी समस्या के लक्षण दिखे थे। बाद में खबर आई कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी बीच पलाश की एक महिला के साथ चैट वायरल हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि शादी इसलिए रुकी क्योंकि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया। इसके बाद मैरी डी'कोस्टा नाम की एक महिला ने चैट लीक कीं और स्मृति ने अपनी सभी वेडिंग पोस्ट डिलीट कर दीं।

अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं

फिलहाल स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, दोनों में से किसी ने भी इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है।

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X