मेहंदी लगी थी हाथों में... और तभी सब बदल गया, सात फेरों से पहले बड़ा सदमा! स्मृति मंधाना की शादी टली

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल अनिश्चित समय के लिए टल गई है। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और पूरा सांगली स्मृति की शादी की खुशी में डूबा हुआ था।
मेहंदी, हल्दी और प्री-वेडिंग रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर ने खुशी को झटका दे दिया। स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। यह घटना मंधाना फार्महाउस, सांगली के सैमडोल में हुई, जहां परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था।
तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रीनिवास मंधाना को एंबुलेंस की मदद से सांगली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने समय रहते इलाज शुरू किया, जिसके बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर और डॉक्टरों की निगरानी में बताई जा रही है।
शादी टली
स्मृति मंधाना के बिजनेस मैनेजर तुषीन मिश्रा ने मीडिया को बताया कि पहले परिवार को लगा कि प्रॉब्लम नॉर्मल है, लेकिन स्थिति बिगड़ती देखकर तत्काल इलाज जरूरी हो गया। उन्होंने कहा: 'स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, शादी आगे नहीं बढ़ेगी।'
बदल गया माहौल
जहां कुछ घंटों पहले तक ढोल-नगाड़ों, डांस और उत्सव का माहौल था, अब वहां शांति और चिंता का माहौल है। शादी की सजावट अब हटाई जा रही है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी भी सांगली पहुंच चुकी थीं, क्योंकि शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब नई तारीख की घोषणा परिवार की तरफ से बाद में की जाएगी। परिवार ने सभी से इस मुश्किल समय में प्राइवेसी देने की अपील की है।


Click it and Unblock the Notifications











