स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू, हाथ पर लगी पलाश के नाम की मेहंदी, मेहमानों की है लंबी लिस्ट

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी कल होने जा रही है। बता दें कि कपल की हल्दी और मेहंदी की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर दोनों के फैन्स भी बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं। फैन्स को तो कल का बेसब्री से इंतजार है जब दोनों एक साथ सात जन्मों की कसमें लेंगे। फिलहाल तो हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को देख जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
स्मृति ने हाथों पर लिखवाया पति का नाम
हल्दी के फंक्शन में जहां स्मृति पीला सूट पहने नजर आ रही हैं वहीं दूसरी ओर मेहंदी के फंक्शन में स्मृति बेहद ही स्टाइलिश पर्पल कलर के ड्रेस में नजर आईं। स्मृति ने हाल ही में अपनी मेहंदी की एक झलक दिखाई है। स्मृति की मेहंदी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर ने अपने हाथ पर पलाश का नाम लिखवाया है। वहीं पलाश ने भी अपनी होने वाली दुल्हनिया का नाम अपनी हथेली पर लिखवाया है।
बारातियों की लिस्ट है लंबी
ऐसा बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना और पलाश की शादी में अच्छी संख्या में मेहमान आने वाले हैं। स्मृति और पलाश दोनों ही जाना माना नाम हैं। इसलिए दोनों की गेस्ट लिस्ट लंबी है। भले ही दोनों की यह शादी इंटीमेट आफटरनून वेडिंग होगी, लेकिन इस वेडिंग में दोनों के परिवार वाले, खास मेहमान, क्रिकेट टीम और क्रिकेट से जुड़े स्मृति के सीनियर और दोस्तों के भी न्योता दिया गया है। वहीं पलाश और पलक के दोस्त भी शामिल में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी अपनी तरफ से 70 मेहमान बुलाए हैं। बताया जा रहा है कि शादी में खास सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











