शादी रुकी, Kissing चैट लीक... और अब पलाश का EX को प्रपोज़ करने वाला वीडियो भी हुआ वायरल, वो लड़की...

Palash Muchhal cheating controversy: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी। लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही इसे अचानक रोक दिया गया।
शुरू में कहा गया कि शादी स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण पोस्टपोन की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही खबरों ने कहानी को पूरी तरह बदल दिया।
पलाश ने स्मृति को धोखा दिया?
जैसे ही शादी रुकी, सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि मामला सिर्फ हेल्थ इश्यू का नहीं, बल्कि कथित बेवफाई का है। Reddit और X (Twitter) पर ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर किए गए जिनमें कहा गया कि पलाश की चैट एक कोरियोग्राफर लड़की के साथ वायरल हुई है। हालांकि, ये चैट्स बाद में डिलीट हो गईं और अब तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एक्स-गर्लफ्रेंड का प्रपोजल फोटो फिर वायरल
इस विवाद के बीच पलाश की 2017 की एक पुरानी तस्वीर फिर चर्चा में है, जिसमें वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड बिरवा शाह को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते दिख रहे हैं। तस्वीर में फूल, लाइट्स और गुब्बारों के बीच वह घुटनों पर बैठे हैं और यही फोटो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है।
तनाव के कारण पलाश अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी रुकने और ऑनलाइन अफवाहों के बाद पलाश मुच्छल तनाव और इमोशनल ब्रेकडाउन की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने स्टोरी पोस्ट कर लिखा- 'स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी फिलहाल टाल दी गई है। कृपया इस मुश्किल समय में दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें।'
स्मृति मंधाना ने डिलीट किए प्री-वेडिंग पोस्ट
विवाद तब और बढ़ गया जब फैंस ने देखा कि स्मृति ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें, प्रपोजल वीडियो, प्री-वेडिंग फोटो और सभी पोस्ट डिलीट कर दीं। इस कदम ने लोगों के शक को और बढ़ा दिया।
Palash Muchhal and his ex Birva Shah👀 pic.twitter.com/0nVRaia3CQ https://t.co/T8kNaz2REU
— Mention Cricket (@MentionCricket) November 25, 2025
अब आगे क्या?
फिलहाल शादी को लेकर स्थिति साफ नहीं है क्योंकि ना स्मृति और ना ही पलाश ने इन अफवाहों या शादी की नई तारीख पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस अब इस सवाल का इंतजार कर रहे हैं कि क्या शादी सिर्फ टली है या रिश्ता सच में टूट चुका है?


Click it and Unblock the Notifications











