'S*X चैट करो'... लड़की का चौंकाने वाला आरोप! Palash Muchhal पर वायरल हुआ नया खुलासा

Smriti Mandhana wedding controversy

Smriti Mandhana wedding controversy: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। शादी टलने के बाद रोज कोई ना कोई नया दावा सामने आ रहा है, जिससे मामला और उलझता जा रहा है।

शादी क्यों टली?

शुरू में बताया गया कि शादी स्मृति के पिता की खराब तबीयत के कारण पोस्टपोन की गई है। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैलने लगीं। रेडिट पर दावा किया गया कि शादी इसलिए रुकी क्योंकि शादी से एक दिन पहले पलाश को किसी और लड़की के साथ धोखा करते हुए पकड़ा गया।

पलाश की चैट लीक

थोड़े समय बाद पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हुई। इस चैट में वह लड़की से फ्लर्ट कर रहे थे और मिलने के लिए भी कह रहे थे। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठाने लगे।

एक और नया दावा- सेक्स चैट का आरोप

अब एक और रेडिट पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक लड़की का दावा है कि पलाश ने उससे सेक्स चैट के लिए संपर्क किया था। लड़की किसी और के साथ चैट में बताती है कि उसे पलाश के मैसेज आए थे, लेकिन वह पहले ही रिलेशनशिप में थी, इसलिए उसने इग्नोर कर दिया। लड़की यह भी कहती है कि उसके पास पलाश का असली नंबर है।

लोगों को लग रहा है 'फेक'

इस नए दावे को लेकर रेडिट पर कई लोग इसे नकली बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये पोस्ट बिल्कुल फेक लग रही है।' दूसरे ने कहा- 'अगर लड़कियों को पता था कि वह चीटिंग कर रहा है, तो उन्हें स्मृति को पहले ही बता देना चाहिए था। शादी टलने की खबर आते ही अचानक सब अपनी कहानियां क्यों बता रहे हैं?'

AI के दौर में सच पहचानना मुश्किल

आज के समय में जब AI से नकली चैट और पोस्ट आसानी से बनाई जा सकती हैं, किसी भी वायरल स्क्रीनशॉट पर भरोसा करना मुश्किल है। यही वजह है कि यह समझना भी कठिन है कि ये पोस्ट असली हैं या झूठी।

स्मृति के परिवार की हालत

ताजा जानकारी के मुताबिक, स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन शादी कब होगी या होगी भी या नहीं, इस पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X