शादी क्यों रुकी? एंगेजमेंट से 4 दिन पहले दूसरी लड़की को किस करने का दावा! फिर सात फेरों से पहले...

Smriti Mandhana Palash Muchhal controversy

Smriti Mandhana Palash Muchhal controversy: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर इस हफ्ते सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली। कुछ दिन पहले सामने आई खबर में कहा गया था कि शादी को आगे बढ़ा दिया गया है क्योंकि स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई।

लेकिन मामला तब बड़ा बन गया, जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि शादी सिर्फ हेल्थ इश्यू के कारण नहीं, बल्कि पलाश के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से रुकी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट्स हटने के बाद बढ़ी चर्चा

फैंस ने नोटिस किया कि स्मृति ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से सगाई, प्रपोज़ल वीडियो और प्री-वेडिंग तस्वीरें डिलीट कर दीं। एक यूजर ने लिखा- 'कोई तब तक पोस्ट नहीं हटाता जब तक कुछ बड़ा ना हुआ हो।' एक और कॉमेंट था- 'उसे प्यार नहीं, शांति मिलनी चाहिए... ये सब गलत लग रहा है।'

क्या पलाश ने धोखा दिया?

इसी बीच Reddit और X पर ऐसे स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे जिनमें दावा किया गया कि पलाश की एक कोरियोग्राफर लड़की से फ्लर्टिंग चैट्स लीक हुई हैं। हालांकि, वे स्क्रीनशॉट्स कुछ देर बाद डिलीट हो गए, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो चुका था।

एक Reddit यूजर ने लिखा- 'चैट्स असली लग रही हैं, लेकिन उनका टाइमलाइन क्लियर नहीं है।' दूसरे यूजर ने कहा- 'सच क्या है, ये सिर्फ कपल ही बता सकते हैं। फिलहाल सब अफवाहें हैं।'

'एंगेजमेंट से 4 दिन पहले पलाश दूसरी लड़की के साथ'?

एक और दावे में कहा गया कि पलाश को एंगेजमेंट से सिर्फ 4 दिन पहले दूसरी लड़की को किस करते देखा गया। ये बात भी Reddit पर तेजी से वायरल हुई। एक कमेंट था- 'लोगों ने देखा है, ये पहली बार नहीं हुआ।' दूसरा कमेंट- 'अगर ये सच है, तो स्मृति ने खुद को बड़ी मुसीबत से बचा लिया।'

क्या सच्चाई है? अभी तक ऑफिशियल बयान नहीं

इन सभी दावों और स्क्रीनशॉट्स के बीच, न तो स्मृति मंधाना और न ही पलाश मुच्छल ने कोई बयान दिया है। फैंस इस समय कंफ्यूज हैं और असली सच का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X