तो इसलिए बिगड़ा रिश्ता और टल गई शादी? स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया इशारा!

Smriti Mandhana Palash Muchhal

Smriti Mandhana Palash Muchhal Update: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी एक सीक्रेट बनी हुई है। किसी भी तरह से क्लियर नहीं हो पा रहा है कि क्या हुआ है। खबरें आईं थीं कि स्मृति के पापा और पलाश की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टली है।

इसके बाद खबर आई कि पलाश ने किसी कोरियोग्राफर के साथ स्मृति को शादी के एक रात पहले चीट किया था। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद फाइनली पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर पलाश और स्मृति ने खुलासा किया है कि शादी के टलने और तस्वीरों के डिलीट करने का मुख्य कारण क्या था।

नजर लग गई..

जी हाँ, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना खुलकर तो कोई बयान नहीं दिया है लेकिन इशारों में सबकुछ बता डाला है। दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'नजर' का इमोजी जोड़ा है जो कि चीख चीखकर बता रहा है कि दोनों को नजर लगी और इतना बुरा हो गया। इस कदम के बाद ये भी स्टेटमेंट हो सकता है कि जो भी बातें चीटिंग की सामने आ रहीं थीं वो पूरी तरह से फर्जी है। बता दें कि पलाश मुच्छल भी इलाज करवा रहे हैं लेकिन उनकी तबीयत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। पलाश की मां भी खुले तौर पर बता चुकी हैं कि स्मृति ही उनके घर की बहू बनेंगी।

नजरबट्टू के जोड़े जाने के बाद लोगों के कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसका मतलब ये अफवाह थी?'' एक ने लिखा, ''स्थगन या रद्द?'' एक ने लिखा, ''ये तो पहले से था उनकी बायो में।'' एक ने लिखा, ''ये कलयुग है पार्थ यहां दिल से सिर्फ भावना का मजाक है यहां तक ​​इंसान का प्यार का भी मजाक बनाते हैं।'' एक ने लिखा, ''तो? "नज़र" के ज़रिए धोखाधड़ी को जायज़ नहीं ठहराया जा सकता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X