स्मृति मंधाना की मां ने सरेआम किया पलाश मुच्छल को रोस्ट, WPLजीत के बाद यूं निकाली दिल की भड़ास
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की स्टार बल्लेबाज 'स्मृति मंधाना' चर्चाओं में बनी हुई हैं, लेकिन फिलहाल तो उनके साथ-साथ उनकी मां भी जमकर चर्चाओं में हैं। वजह है उनके द्वारा शेयर किया गया एक मीम जिसने सीधे तौर पर म्यूजिक कंपोजर 'पलाश मुच्छल' से जोड़ा जा रहा है और उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। यह मीम सामने आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। वहीं लोगों के इसपर भर-भर कर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक जानी मानी खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हैं। बता दें पिछले साल दिसंबर में स्मृति मंधाना के पिता की तबियत अचानक खराब होने के कारण 'स्मृति और पलाश' की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि पलाश ने स्मृति को चीट किया जिस वजह से रातों रात शादी कैंसिल हो गई थी। उसके कुछ दिनों बाद ही दोनों की ओर से बयान आया था की अब यह शादी टूट गई है तभी से स्मृति मंधना सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बानी हुई हैं, लेकिन स्मृति ने अपने निजी जीवन में चल रही परेशानियों को अपने प्रोफेशनल लाइफ पर हावी नहीं होने दिया। फैंस उनकी इस बात की जमकर सरहाना कर रहे हैं। दरअसल स्मृति मंधाना ने अपनी कैप्टन्सी में अपनी टीम RCB को WPL में दूसरी बार चैंपियन बना दिया है। इसी बीच उनकी मां ने उनके एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल को सोशल मीडिया पर मीम के द्वारा रोस्ट कर दिया है।
बता दें कि वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में धमाकेदार परफॉरमेंस के बाद से ही यूज़र्स के द्वारा कई मीम सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं वहीं कई यूजर पलाश का मजाक भी बना रहे है। उन्हीं मीम में से एक मीम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमे लिखा था 'तो स्मृति ने मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल के प्लेयर्स को इस तरह देखा' इस मीम में पलाश का चेहरा भी नजर आ रहा था। यह मीम स्मृति मंधना की मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर री-शेयर कर दिया मीम वायरल होते ही कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शन से भर गया एक यूजर लिखते हुए ' यह एक रोस्ट नहीं क्लास है वही दूसरा यूजर लिखते हुए स्मृति की बैटिंग तो कमल है ही मगर उनकी मां का सेंस ऑफ़ ह्यूमर और भी टॉप लेवल है वही तीसरे ने लिखा कूलेस्ट क्रिकेटर मॉम।


Click it and Unblock the Notifications











