स्मृति मंधाना ने डिलीट कर दीं इवेंट्स की सारी तस्वीरें, क्या सच में लग गई है क्रिकेटर की खुशियों को बुरी नजर!

Smriti Mandhana Deletes All Photos: जहां शादी की शहनाइयां बजनी थीं वहा अचानक सन्नाटा है और शादी को टाल दिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना की जिनके पिता को की तबीयत बिगड़न के बाद शादी टाल दी गई थी।
बता दें कि स्मृति मंदाना ने इवेंट की सारी तस्वीरें तब डिलीट कर दीं जब पिता के बाद अचानक उनके होने वाले पति और संगीतकार पलाश मुच्छल की तबीयत खराब हो गई और उनके अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
गौरतलब है कि स्मृति और पलाश की शादी बीते दिन यानि (23 नवंबर)को होने वाली थी। इस दौरान महाराष्ट्र के सांगली में एक निजी समारोह सारे लोग मौजूद थे।
सारी तस्वीरें डिलीट
बता दें कि स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। साथ ही उनकी सहेलियां जो कि ज्यादातर इंडियन क्रिकेट टीम से हैं। इंस्टाग्राम पर स्मृति लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं और काफी खुश नजर आ रही थीं। लेकिन जिस तरह से पूरा मामला खराब हुआ है स्मृति काफी दुखी हैं और उन्होने सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं हैं। जी हां, पिता के तबीयत के बाद 24 नवंबर को पलाश की हालत खराब हो गई थी। गौरतलब है कि सोशल मीडिया अब स्मृति मंधाना और पलाश के इवेंट्स की कोई तस्वीरें नहीं मौजूद हैं।
नजर लग गई?
जिस तरह से स्मृति की खुशियों पर नजर लगी है तो लोगों का यही मानना है कि उनको नजर लगी है। जी हां, लोगों का कहना है कि नजर रियल होती है और यही स्मृति के साथ हुआ है। पहले स्मृति मंधाना और उनकी टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता और बाद में उनकी शादी को लेकर चर्चा होने लगी। ऐसे में एक के बाद एक खुशियों को लेकर उनको नजर लग गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











