वर्ल्ड कप जीतने के बाद 'इंदौर की बहू' बनने जा रही हैं स्मृति मंधाना! हल्दी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

Palash Muchhal Smriti Mandhana marriage: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की तारीख 23 नवंबर तय की गई है। इसी बीच आज स्मृति की हल्दी सेरेमनी की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी भी इस जश्न में शामिल होंगी।
पलाश ने स्मृति को किया प्रपोज
शादी के पहले, पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश, स्मृति को DY पाटिल स्टेडियम लेकर जाते हैं। स्मृति की आंखों पर पट्टी बंधी होती है। जैसे ही वो पट्टी हटाती हैं, पलाश घुटनों के बल बैठकर उन्हें गुलाबों का बुके और डायमंड रिंग के साथ प्रपोज कर देते हैं।
ये पल देखकर स्मृति इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। वीडियो के अंत में दोनों एक दूसरे को रिंग पहनाते हैं और मुस्कुराते हुए अपनी रिंग्स कैमरे के सामने दिखाते हैं।
अक्तूबर में कंफर्म किया रिश्ता
उनके रिश्ते की चर्चा अक्टूबर में शुरू हुई थी, जब पलाश ने एक इवेंट में मजाक-मजाक में कहा था- 'वो जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं।' बस फिर क्या था,फैंस के बीच ये बात तेजी से फैल गई।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
स्मृति मंधाना हाल ही में इतिहास रच चुकी हैं। उन्होंने ICC महिला ODI वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अब तक 117 ODI मैचों में 5,322 रन बनाए हैं, जो उन्हें मिताली राज के बाद भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनाता है।
पलाश ने स्मृति के नाम का बनवाया टैटू
पलाश भी लंबे समय से स्मृति की फैन रहे हैं और वो भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर चुके हैं। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा था- 'क्या मैं अभी भी सपना देख रहा हूं?' वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने अपना SM18 टैटू भी दिखाया था, जिसमें स्मृति के नाम के शुरुआती अक्षर और उनकी जर्सी नंबर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











