Sangeet Video : संगीत में स्मृति पलाश ने लगाए चार चांद, शादी से पहले ही वरमाला पहना यूं बयां किया प्यार...

Smriti Mandhana

Smriti-Palash Sangeet Video : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल दोनों शादी के बंधन में आज बंधने जा रहे हैं। इस दिन का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फाइनली वह दिन आ गया जब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों के हल्दी, मेहंदी के फोटो और वीडियो ने जमकर लाइमलाइट बटोरी, लेकिन बीती रात संगीत नाइट पर ऐसी रंगत जमी कि लोग भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया संगीत नाइट का वीडियो

संगीत नाइट की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि कभी पलाश मुच्छल अपनी बहन पलक मुच्छल के साथ परफॉर्म करते दिख रहे हैं तो कभी पलक अपने भाई और अपनी होने वाली भाभी के लिए गाना गाती दिख रही हैं। वैसे तो कई क्लिप संगीत नाइट की इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इस एक क्लिप ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इस क्लिप को तो लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

स्मृति पलाश ने स्टेज पर किया रोमांटिक डांस

वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर और होने वाली दुल्हनिया स्मृति मंधाना अपने होने वाले पति पलाश के साथ मिलकर सलमान खान के गाने 'तैनू लेके मैं जावांग' गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। दोनों की डांस परफॉर्मेंस ने फैन्स का दिल जीत लिया है। कभी स्मृति पलाश को स्टेज पर ही वरमाला पहनाती दिख रही हैं तो कभी दोनों इतना रोमांटिक डांस करते हैं कि लोगों की नजरें दोनों पर से हटती ही नहीं हैं।

कपल का डांस देख फैन्स ने यू्ं किया कमेंट

बता दें कि दोनों का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। फैन्स तो मानों इस क्लिप को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह मजा आ गया दोनों का डांस देखकर अब तो नींद नहीं आ रही काश और वीडियो देख पाते हम लोग। तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा-वाऊ मेड फॉर ईच अदर नजर ना लगे।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X