स्मृति का विरुद्ध बंद होगा
वाकई स्मृति इरानी अन्य सीरियल के निर्माताओं से बिल्कुल भिन्न है. जहां हर निर्माता अपने सीरियलो में ज्यादा से ज्यादा बकवास भरकर सालों साल लंबा खींचकर चलाते हैं, वहीं स्मृति इरानी अपना शो विरुद्ध को जनवरी माह से बंद करने जा रही है.
जबकि इस शो को दिखाते हुए ज्यादा समय भी नही हुआ है और इसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि सोनी चैनल ने स्मृति से इस शो को जारी रखने को कहा है लेकिन स्मृति ने कहा कि इस शो को यहीं तक दिखाया जा सकता है क्योंकि इसकी कहानी खत्म होने की कगार पर है और इसे अधिक लंबा खींचने का कोई तुक नही है.
स्मृति के अनुसार उसे खुशी है कि विरुद्ध को दर्शकों ने पसंद किया. सोनी ने भी उनके पहले शो के साथ पूरा सहयोग दिया है. इस शो ने पांच टेलीविजन अवार्ड हासिल किए हैं.
चनलों पर सालों साल लंबे चल रहे शो के निर्माताओं को अब तो स्मृति से कुछ सीख लेकर अपने बोरिंग शो बंद कर देने चाहिए ताकि दर्शक बोर होने से बच सकें.


Click it and Unblock the Notifications