Smriti Irani: बिल गेट्स को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाना बनाने की दी ट्रेनिंग

Smriti Irani: सोशल मीडिया पर हाल ही में बहुत ही प्यारा सा एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बिल गेट्स और स्मृति ईरानी का, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खाना बनाने की ट्रेनिंग दे रही हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्मृति ईरानी इस वीडियो में बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं। वह उस तड़के को खिचड़ी में मिलाती हैं और उसके बाद बिल गेट्स उसे कटोरे में मिलाने के बाद परोसते हैं। खिचड़ी परोसने के बाद वह उसे टेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
Recognising the Super Food of India and its POSHAN component..
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 2, 2023
When @BillGates gave tadka to Shree Ann Khichdi! pic.twitter.com/CYibFi01mi
स्मृति ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-भारत के सुपर फूड और इसके पोशन तत्व को पहचाना, जब बिल गेट्स ने श्री एन खिचड़ी को तड़का लगाया। देखने वालों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और हर कोई इस पर बहुत प्यार दे रहे हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, बिल गेट्स एक प्रसिद्ध गैर लाभकारी संगठन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा में पोषण अभियान के जरिए से सशक्तिकरण में भाग लिया था। अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देना है।
इसको लेकर बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि भारत डेटा और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए स्वस्थ भविष्य की दिशा में मजबूती से प्रगति कर रहा है। खैर कम ही वक्त हुआ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर परंतु बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications