संसद से छुट्टी मिलते ही अभिषेक बच्चन की मां बनेंगी स्मृति ईरानी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आप आने वाले समय में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को फिल्मों की शूटिंग में हिस्सा लेते हुए देखें तो हैरान मत होइये। दरअसल उन्होंने लोक सभा चुनावों से पहले उमेश शर्मा निर्देशित फिल्म आल इज वैल को साइन किया था। पर अमेठी से चुनाव लड़ने और फिर मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्हें फिल्म की शूटिंग करने का वक्त ही नहीं मिला।

पर, अब जानकारों का कहना है कि वे अब अपने हिस्से की शूटिंग कर सकती हैं संसद के शीतकालीन सत्र के बाद। उमेश शुक्ला की इस फिल्म में स्मृति ईरानी मां बनीं हैं अभिषेक बच्चन की। सूत्रों ने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है। बस, उन्हीं हिस्सों की शूटिंग होनी बाकी है,जिनमें स्मृति ईरानी है।
अब यह देखने वाली बात है कि क्या उन्हें पार्टी आला कमान से फिल्म में काम करने की मोहलत मिल जाती है। वजह यह है कि स्मृति का मंत्रालय बेहद अहम और वह अपने मंत्री से अतिरिक्त समय की मांग करता है।
किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि स्मृति मंजी हुई कलाकार हैं। उन्होंने अनेक टीवी धारावाहिकों में बेहद उम्दा काम करके नाम कमाया है। इस बीच, भाजपा की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने भी कहा है कि अगर उन्हें कोई अच्छा सा रोल करने को मिलता है,तो वह उस फिल्म में काम करने के बारे में सोचेंगी।


Click it and Unblock the Notifications