बेटी की शादी के बाद स्मृति ईरानी ने घर से निकलते ही किया ये काम, मांग में सिंदूर भरे सामने आई ऐसी तस्वीर

Smriti Irani Selfie: केंद्रीय मंत्री और पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर छाई हुई हैं। स्मृति ईरानी ने बेटी शैलेन की शादी राजस्थान में काफी शाही अंदाज में की है। वहीं अब बेटी की शादी करने के बाद स्मृति ईरानी काम पर भी वापसी कर चुकी हैं और उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। स्मृति की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
स्मृति ईरानी ने अपनी खूबसूरत सेल्फी लेते हुए कैप्शन में लिखा, 'द घर से निकलते ही सेल्फी'। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद साफ है कि शादी की थकान दूर करने के बाद वो काम पर वासपी कर चुकी है। तस्वीर में स्मृति काफी सिंपल और एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही है। मांग में सिंदूर लगाए स्मृति इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आ रही है।
बता दें कि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति आए दिन सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट करती रहती है जो कि काफी सुर्खियों में आ जाते है। इसके साथ ही अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए भी स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना बखूबी आता है।
आपको बता दें कि ईरानी शेनेल ईरानी की हाल ही में शादी हुई है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला से शादी की है। पिछले दिनों स्मृति ईरानी की बेटी की शादी और रिसेप्शन में कई बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स ने शिरकत की। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications